भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर मालवाहक वाहनों की लंबी कतार में बृहस्पतिवार को काफी कमी आई। नेपाल के भैरहवा भंसार कार्यालय में कस्टम प्रक्रिया तेज होने और पार्किंग स्थल से जलभराव की समस्या कम होने के बाद वाहनों की कतार घटकर लगभग दो किलोमीटर रह गई। इससे पहले, भैरहवा भंसार कार्यालय का सर्वर बार-बार बाधित होने, पार्किंग स्थल में जलभराव और कस्टम निकासी की धीमी प्रक्रिया के कारण वाहनों की कतार पाँच किलोमीटर तक पहुँच गई थी। भारतीय ट्रक चालक चार से छह दिनों तक अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर थे। कस्टम प्रक्रिया में तेजी आने और देर रात तक कार्यालय संचालित रहने से बड़ी संख्या में मालवाहक वाहनों की निकासी हुई। इसके परिणामस्वरूप सीमा पर जाम की स्थिति में काफी सुधार हुआ और वाहनों की लंबी कतार सिमटकर दो किलोमीटर तक रह गई। कई दिनों तक सीमा पर फंसे रहने के कारण ट्रक चालकों को भोजन, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ी थी। लंबे इंतजार से उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ। हालांकि, अब वाहनों की निकासी तेज होने से उन्हें राहत मिली है। मालवाहक चालक करीमुल्ला, अकबर, कुलदीप, रंजीत, मोहन, श्यामसुंदर और अभिषेक ने भी राहत व्यक्त की। भैरहवा भंसार कार्यालय के प्रमुख हरिहर पौडेल ने स्वीकार किया कि पार्किंग स्थल में जलभराव और सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण कुछ दिनों तक दिक्कत रही थी। सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है ताकि शेष दो किलोमीटर की ट्रकों की लाइन भी जल्द से जल्द खत्म हो सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली सीमा पर मालवाहक वाहनों की कतार घटी:कस्टम प्रक्रिया तेज होने और जलभराव घटने से मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












