HomeUncategorizedदुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाये जाए-जिलाधिकारी

दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाये जाए-जिलाधिकारी

यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए-जिलाधिकारी

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ब्लैक स्पॉट स्थानों को किया जाए चिन्हांकन-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रोड सेफ्टी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन करवाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। दुर्घटनाओं को कम करने और आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाया जाए।
जिलाधिकारी ने जिलें में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चिन्हित ब्लैक स्पॉटो की स्थिति एवं उन पर किये जाने वाले सुधारात्मक कार्य तथा नवीन ब्लैक स्पाट्स हेतु चिन्हांकन किया जाए एवं दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाये। जिले के प्रमुख मार्गाे पर सड़क सुरक्षा चिन्हों का बोर्ड/संकेतांक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टिंग (कलर), रंबलिंग स्ट्रिप बनाये जाएं। मार्गाे के मोड़ पर, डिवाइडर व सड़क के किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया जाए, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सके।जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां पर भी सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती है, उन स्थानों का चयन कर प्रभावी कार्यवाही की जाए और कारणों का पता लगाते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सड़क दुर्घटना की जानकारी होने पर तुरन्त चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। जिससे गोल्डेन आवर (दुर्घटना से 01 घण्टा) में घायलों को उचित इलाज मिल सके। रिस्पॉन्स टाइम पर विशेष ध्यान दिया जाए, निर्धारित समय के अन्दर ही एम्बुलेंस उपलब्ध करायी जाए। ताकि अधिक से अधिक दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगायी जा सके।
बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि विद्यालय परिसर के बाहर दोनों साईडों पर रोड ब्रेकर बनाया जाए तथा विद्यालय के कर्मचारियों की स्कूल ख्ुालने एवं छूटने के समय ड्यूटी लगायी जाए। इसके अलावा विद्यालय वाले मार्गो पर साइन बोर्ड अवश्य लगाया जाए। विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों का ड्राईविंग लाइसेंस एवं चरित्र तथा पते का सत्यापन कराया जाए। विद्यालयों के प्रबन्धकों द्वारा वर्ष में एक बार विद्यालय से सम्बन्धित सभी यान चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय में सम्बद्ध यानों के दस्तावेज पंजीयन पुस्तिका, फिटनेट, बीमा, परमिट, जांच करायी जाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मो0 अजीम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अकांक्षा रावत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments