Homeजिला / लोकल (Local News)कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि सरकार ने उनकी मांगों को...

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया


नई दिल्ली। आज तीसरे दौर की बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर इसकी जानकारी दी.
इस दौरान सौरव दास ने कहा कि सरकार ने हमारी सभी मांगें मान ली हैं, और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से घर जाने की अपील की. संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया, “सरकार ने दूसरी मांगें भी मान ली गई हैं.”
उन्होंने कहा, “सिर्फ़ दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में दर्ज हुई एफ़आईआर को सरकार वापस लेने के लिए तैयार हो गई है. साथ ही सरकार ने वादा किया है कि भविष्य में सीजेपी के किसी भी कार्यकर्ता पर प्रोटेस्ट के लिए कार्रवाई नहीं होगी.”
आशुतोष रांका ने बताया कि एक करोड़ रुपये के मुआवज़े पर भी बात बन गई है, सरकार ने कहा है कि कानून के तहत मुआवज़ा दिया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने क्या कहाकॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “आज हमारी लंबी बातचीत हुई. वे एक लिखित मसौदा लेकर आए थे, जिसमें उन्होंने आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को लेकर चार बिंदु रखे थे. इसके साथ ही हमने उनकी अन्य दो मांगों पर भी चर्चा की, कोई बदले की कार्रवाई न की जाए, मुआवज़ा दिया जाए और उनके पांच सूत्रीय मांग पत्र पर विचार किया जाए.”
“हम उन्हें एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराएंगे और कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. दूसरी बात, मुआवज़े को लेकर सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम भी उनके प्रति संवेदना रखते हैं. हम सभी ने कहा है कि नियमों और प्रावधानों के अनुसार मुआवज़ा दिया जाएगा. जितना अधिक संभव होगा, उतना उन्हें दिया जाएगा.”
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments