Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की:बस्ती में आधे...

अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की:बस्ती में आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात, पुलिस ने दिया आश्वासन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के बड़ेबन क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में रविवार सुबह 11 बजे लोगों ने प्रदर्शन किया। नाराज उपभोक्ताओं ने बस्ती-बांसी मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर बड़ेबन चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाकर आवागमन सामान्य किया। स्थानीय निवासी संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र का मुख्य ट्रांसफार्मर 19 जुलाई को जल गया था। इसके बाद लगाया गया वैकल्पिक ट्रांसफार्मर भी शनिवार देर रात खराब हो गया, जिससे पूरे इलाके में बिजली संकट गहरा गया है। एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि बिजली न मिलने से इनवर्टर तक ठीक से चार्ज नहीं हो पा रहा है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments