HomeHealth & Fitnessगंगा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा: चालक को झपकी आने से डबल...

गंगा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा: चालक को झपकी आने से डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई

  • हादसे में दो की मौत, 25 से अधिक यात्री घायल
  • जनपद संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच से पंजाब जा रही एक डबल डेकर बस के चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। बस में करीब 150 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही यूपीडा, पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

यह हादसा रविवार सुबह करीब छह बजे चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र में लहरावन इंटरचेंज के पास किलोमीटर 126/400 पर हुआ। तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर नेहा (17) बहराइच और पिंटू (36) गोंडा को मृत घोषित कर दिया। घायलों में सुरेंद्र कुमार, मुन्नालाल, अनीता, अरविंद, शोभित, गुड्डो, पूनम, गीता, रूमाना, रामादेवी, सत्तू, पंकज, विपिन, ऋषभसिंह, महेश, दिनेश, छोटू समेत कई अन्य यात्री शामिल हैं। सभी को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम, पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। वही घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. तरुण पाठक और एएसपी मनोज रावत बहजोई सीएचसी पहुंचे। दोनों ने घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

घायलाें के बारे में सीएमओ संभल डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि शुरुआती जांच में बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होना सामने आया है। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से 25 घायल यात्रियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments