Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावण मास: बस्ती-गोंडा पुलिस ने बभनान में निकाला फ्लैग मार्च:कांवड़ यात्रा के...

श्रावण मास: बस्ती-गोंडा पुलिस ने बभनान में निकाला फ्लैग मार्च:कांवड़ यात्रा के लिए चार थानों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती, 26 जुलाई। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को बस्ती और गोंडा जनपद की संयुक्त पुलिस टीम ने पहली बार बभनान कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान दोनों जनपदों के चार थाना प्रभारियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया मोतीचंद, थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान, थानाध्यक्ष खोड़ारे कृष्ण गोपाल राय, थानाध्यक्ष छपिया प्रबोध कुमार और चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कन्नौजिया शामिल थे। टीम ने बभनान के प्रमुख मार्गों, शिवालयों और कांवड़ मार्ग पर पैदल मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान कांवड़ मार्ग और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। फ्लैग मार्च के बाद चौकी बभनान परिसर में चारों थानों के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अंतरजनपदीय समन्वय बढ़ाने और श्रावण मास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments