Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के हर्रैया में भूमि नापी को लेकर हंगामा,:दो गिरफ्तार; पुलिस बोली-...

बस्ती के हर्रैया में भूमि नापी को लेकर हंगामा,:दो गिरफ्तार; पुलिस बोली- सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो किया जा रहा वायरल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में हर्रैया तहसील के मझौवा दूबे गांव में भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। पैमाइश के दौरान महिलाओं द्वारा विरोध किए जाने और जरीब तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भी सामने आकर अपना पक्ष रखा और दावा किया कि वायरल वीडियो अधूरा है तथा पूरे घटनाक्रम को नहीं दर्शाता। कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी राजस्व टीम जानकारी के अनुसार, उमाकांत तिवारी के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम भूमि पैमाइश के लिए मझौवा दूबे गांव पहुंची थी। मौके पर सहायक चकबंदी अधिकारी, नायब कानूनगो, हलका लेखपाल सिप्रा गुप्ता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए छावनी थाना पुलिस मौजूद थी। जैसे ही पैमाइश शुरू हुई, कुछ महिलाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पैमाइश रोकने और जरीब तोड़ने का आरोप राजस्व विभाग का आरोप है कि विरोध के दौरान महिलाओं ने जबरन पैमाइश रुकवा दी और नाप के लिए इस्तेमाल की जा रही जरीब भी तोड़ दी। इससे सरकारी कार्य बाधित हुआ और मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर पैमाइश की प्रक्रिया को सुरक्षित कराने का प्रयास किया। वायरल वीडियो पर पुलिस की सफाई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा कि प्रसारित किया जा रहा वीडियो अधूरा है। एसएचओ छावनी राणा डीपी सिंह ने स्पष्ट किया कि वीडियो को काट-छांटकर वायरल किया गया है, जिससे पूरे घटनाक्रम की सही तस्वीर सामने नहीं आ रही है। ‘महिलाओं से अभद्रता नहीं हुई’ एसएचओ ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं की। उनका कहना है कि मौके पर लगे कंटीले तारों से महिलाओं को चोट न लगे, इसलिए पुलिसकर्मी उन्हें पीछे हटाने और सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही। दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मौके से दो लोगों को धारा 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विधिक कार्रवाई जारी है, जबकि राजस्व विभाग भी पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई में जुटा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments