Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में तीन बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:2 लोग गंभीर...

बस्ती में तीन बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:2 लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर; हादसे के बाद यातायात प्रभावित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र में रविवार रात महूघाट–विशेरगंज मार्ग पर तीन तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हर्रैया थाना क्षेत्र के महूघाट–विशेरगंज मार्ग पर बेलाडे शुक्ल गांव के समीप रविवार रात करीब 8:50 बजे तीन मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पहितिया पूरे हसन निवासी सालिकराम पुत्र रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में भानू प्रताप शुक्ल और लालजी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार से चल रही थीं। बेलाडे शुक्ल गांव के पास संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही हर्रैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments