लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज यहां बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा तथा दस अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर किसानों एवं मजदूरों-कर्मचारियों का एक विशाल राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 29 जुलाई,को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। संघर्ष समिति ने बताया कि सम्मेलन में देश के सामने खड़े अनेक महत्वपूर्ण जनविरोधी मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। इनमें सबसे प्रमुख विषय केंद्र सरकार द्वारा बिजली क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया जा रहा इलेक्ट्रिसिटी,संशोधन विधेयक-2025,प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में चल रही बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण की प्रक्रिया, श्रमिक हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली चार श्रम संहिताएं ,लेबर कोड्स तथा प्रस्तावित बीज विधेयक शामिल हैं। सम्मेलन में इन मुद्दों के विरुद्ध देशव्यापी संघर्ष एवं आंदोलन की रूपरेखा पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। संघर्ष समिति ने कहा कि यदि 29 जुलाई के राष्ट्रीय सम्मेलन में बिजली के निजीकरण, श्रम विरोधी नीतियों एवं किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ किसी राष्ट्रव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया जाता है,तो देश के बिजली कर्मचारी उसका पूर्ण समर्थन करेंगे और संघर्ष में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों का 29 को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












