Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो...

बस्ती पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर फर्जीवाड़ों को गिरफ्तार किया, ठग गिरोह का पर्दाफाश

बस्ती। थाना नगर पुलिस, एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में विदेश भेजने के झांसे में लोगों से ठगी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को सोमवार सुबह अक्सड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहांगीर अंसारी (39) और आजाद अंसारी (43) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा (अंसारी टोला) के निवासी हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद किए:
9 पासपोर्ट
10 वीजा की छायाप्रतियां
5,000 रुपये नकद
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी घनी आबादी वाले इलाकों में किराए का कमरा लेकर फर्जी कार्यालय चलाते थे। वे पैंपलेट छपवाकर लोगों को विदेश भेजने का लालच देते थे। हर व्यक्ति से पासपोर्ट + करीब डेढ़ लाख रुपये वसूल करते थे। काफी संख्या में लोगों को जुटाने के बाद उन्हें फर्जी वीजा देकर दिल्ली भेज देते। दिल्ली में जांच के दौरान वीजा फर्जी पाए जाने पर पीड़ित वापस लौट जाते, जबकि आरोपी उनके पासपोर्ट लेकर फरार हो जाते थे।
अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया,
“यह एक संगठित ठग गिरोह है, जो भोले-भाले युवाओं को विदेश जाने का लालच देकर उनका आर्थिक शोषण कर रहा था। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।”
यह खबर बस्ती के साथ-साथ बिहार के बगहा इलाके में भी चर्चा का विषय बन गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments