Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छुट्टा गौवंशी धान की फसल बर्बाद कर रहे:कंटीले तारों और जालों से...

छुट्टा गौवंशी धान की फसल बर्बाद कर रहे:कंटीले तारों और जालों से भी नहीं बच पा रही फसल

#बस्ती_न्यूज

क्षेत्र के हाईवे से सटे पचवस गांव के सामने धान की रोपी गई फसल को छुट्टा गौवंशी अभी से ही बर्बाद कर रहे हैं। यह स्थिति किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। किसानों ने क्षेत्र में धान की रोपाई लगभग पूरी कर ली है। धान की फसल अभी कुछ ही बड़ी हुई है, लेकिन छुट्टा गौवंशी अभी से ही उसे नुकसान पहुंचाने में लगे हैं। किसानों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही, तो छुट्टा गौवंशियों से धान की फसल बचाना मुश्किल हो जाएगा। कई किसान खेतों में मचान बनाकर अपनी फसलों की रखवाली करते हैं। क्षेत्रीय किसानों के अनुसार, इन छुट्टा गौवंशियों के कारण खेती-किसानी एक बड़ी समस्या बन गई है। हाईवे और आसपास के गांवों में जहां छुट्टा गौवंशियों की भरमार है, वहां किसान अपनी धान की फसल बचाने के लिए खेतों को कंटीले तारों और सुरक्षा जालों से घेरते हैं। इसके बावजूद, छुट्टा गौवंशी धान की शुरुआती फसल को बर्बाद करने में लगे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments