Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विशेष मंगलवार पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब:हर्रैया में सिद्ध समय माता मंदिर...

विशेष मंगलवार पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब:हर्रैया में सिद्ध समय माता मंदिर में पूरी-हलवा का महाप्रसाद अर्पित

#बस्ती_न्यूज

हर्रैया ब्लॉक के रजौली स्थित सिद्ध समय माता मंदिर परिसर में ‘बुढ़वा मंगलवार’ के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही भक्त माता रानी के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए पहुंचने लगे। इस विशेष पर्व पर महिला श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ देवी माँ के चरणों में मत्था टेका। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महाप्रसाद अर्पित किया। परंपरा का पालन करते हुए, मंगलवार तड़के से ही मंदिर परिसर के भीतर विशाल कढ़ाइयों में शुद्ध देसी घी का पूरी और हलवा तैयार किया गया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता रानी को भोग लगाया और फिर इसे श्रद्धालुओं में वितरित किया। यह धार्मिक अनुष्ठान सदियों पुराना है और पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, महिलाएँ परिवार की सुख-शांति, आरोग्य और विशेष मनोकामनाओं के लिए माता रानी से मन्नत माँगती हैं। मन्नत पूरी होने पर बुढ़वा मंगलवार के दिन ही विशेष रूप से माँ को पूरी-हलवा का भोग लगाकर कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा और दर्शन की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं, ताकि सभी भक्त सुगमता से माता के दर्शन और प्रसाद अर्पण कर सकें। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों भक्तों ने माता रानी का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments