कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्रामसभा कटहरी में चरगहाँ रोड पर मंगलवार को एक बाइक की टक्कर से 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस सिसवा सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। बेलवा कैमी ग्रामसभा निवासी रजवंता देवी अपनी 3 वर्षीय बेटी अंकिता का इलाज कराने कटहरी आई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे रजवंता अपनी बेटी के साथ चरगहाँ रोड पार कर रही थीं, तभी सामने से आ रही एक बाइक ने अंकिता को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकिता करीब दो मीटर दूर जा गिरी। इस दौरान बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल अंकिता को परिजन तुरंत सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बाइक की टक्कर से 3 वर्षीय मासूम की मौत:कोठीभार के कटहरी में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












