*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से व्यापक पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने, असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
*बलरामपुर पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है तथा आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है।*












