HomeHealth & Fitnessकूड़ा उठा नहीं, पर लखनऊ में लग रहा स्मार्ट टैक्स,जन समस्याओं को लेकर लगें...

कूड़ा उठा नहीं, पर लखनऊ में लग रहा स्मार्ट टैक्स,जन समस्याओं को लेकर लगें नारे

लखनऊसोमवार को नगर निगम मुख्यालय के समीप ही लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा अपने पार्षदों और नेताओं के साथ बीते कुछ दिनों से उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी, सड़क और साफ-सफाई की समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और नगर निगम ने जलकर बढ़ा दिया। विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर निगम प्रशासन लखनऊ में एक नये तरह का स्मार्ट टैक्स लगा रहा।

आगे कहा कि लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के अंदर बहुत नागरिक समस्याएं हैं। नगर निगम उन समस्याओं के निदान पर काम नहीं कर रहा है। जगह-जगह कूड़ा लगा जिससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। कूड़ा हटाने के बजाय उस पर टैक्स लगाया जा रहा है। ऐसे में हम सभी को पानी नहीं मिल रहा है और जलकर बढ़ा दिया गया है।

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments