Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ठूठीबारी CHC में 3 डॉक्टरों, लैब टेक्नीशियन ने कार्यभार संभाला:लंबे इंतजार के...

ठूठीबारी CHC में 3 डॉक्टरों, लैब टेक्नीशियन ने कार्यभार संभाला:लंबे इंतजार के बाद ओपीडी शुरू, ग्रामीणों को मिली राहत


भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सीमावर्ती क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। यहां चार नए डॉक्टरों और एक सहायक लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है, जिनमें से तीन ने कार्यभार संभाल लिया है। डॉ. विक्की, महिला चिकित्सक डॉ. प्रीति चौधरी और डॉ. कमलेश के साथ सहायक लैब टेक्नीशियन सतीश चंद ने विधिवत अपना कार्यभार संभालते हुए ओपीडी में मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। चौथे डॉक्टर की जॉइनिंग का अभी इंतजार है। दो वर्षों के लंबे इंतजार के बाद हुई इन नियुक्तियों से स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों में खुशी है, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यभार संभालने के बाद मरीजों का इलाज करते हुए डॉ. विक्की ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और हर जरूरतमंद मरीज को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल आने वाले किसी भी असहाय मरीज को इलाज के अभाव में निराश नहीं लौटने दिया जाएगा। एक तरफ जहां नए डॉक्टरों के आने से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल परिसर में पिछले 10 दिनों से गहराया बिजली संकट एक गंभीर चुनौती बना हुआ है। बिजली न होने के कारण अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजन भीषण गर्मी और उमस में परेशान हैं। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि परिसर और आवासीय क्वार्टर में बिजली सप्लाई ठप होने से दैनिक कामकाज व लैब जांच का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली समस्या पर फार्मासिस्ट सतीश शंकर वर्मा ने जानकारी दी कि कुछ तकनीकी खराबी और संसाधनों के अभाव के कारण यह असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही समस्या सुलझाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments