Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन दोस्तों की मौत:महाराजगंज में एक दोस्त...

निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन दोस्तों की मौत:महाराजगंज में एक दोस्त ने तैरकर बचाई जान, आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाले गए तीनों बच्चे


महाराजगंज में नगरपालिका क्षेत्र के मीराबाई नगर वार्ड स्थित पोखरा टोला में निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत। एक बालक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया। चार दोस्तों साथ में नहाने गए थे। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। देखिए तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला चारों दोस्त साथ निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए थे सिसवा में नगरपालिका क्षेत्र के मीराबाई नगर वार्ड स्थित पोखरा टोला में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे पोखरा टोला निवासी 13 वर्षीय राजबीर पुत्र उमेश यादव, 12 वर्षीय नीतीश यादव पुत्र रमेश यादव, 13 वर्षीय रोहन पुत्र रामलखन और 15 वर्षीय कृष्णा रौनियार पुत्र कबूतर रौनियार निर्माणाधीन तालाब में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे के दौरान राजबीर किसी तरह तैरकर तालाब से बाहर निकल आया। उसने दौड़कर परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान सूचना मिलने पर कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा और सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रोहन, कृष्णा और नीतीश को तालाब से बाहर निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया रेस्क्यू के बाद तीनों बच्चों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल और गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि तीनों बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। निर्माणाधीन तालाब की सुरक्षा पर उठे सवाल एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन तालाब के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। घटना के बाद लोगों ने ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments