Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बाइक मवेशी से टकराई:पति-पत्नी और मासूम बेटी गंभीर रूप से...

श्रावस्ती में बाइक मवेशी से टकराई:पति-पत्नी और मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल


श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक अखिलेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। उनकी पत्नी रेखा और तीन वर्षीय बेटी सौम्या का इलाज सीएचसी मल्हीपुर में जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बाइक की तेज रफ्तार और अचानक मवेशी के सामने आ जाने के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments