Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव:इंडियन बैंक जाने की...

श्रावस्ती में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव:इंडियन बैंक जाने की बात कहकर घर से निकला था, पानी की टंकी के पास मिला


श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्हा राघव के मजरा बंजारही में 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कप्तान शुक्ला पुत्र संतराम के रूप में हुई है। उनका शव शनिवार देर रात गांव के बाहर पानी की टंकी के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, कप्तान शुक्ला शनिवार दोपहर करीब तीन बजे इंडियन बैंक जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे गांव के बाहर पानी की टंकी के पास वह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित परिजन और ग्रामीण तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया। 250 मीटर दूर मिली बाइक, मोबाइल फोन लापता पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से लगभग 250 मीटर की दूरी पर मृतक की बाइक बरामद हुई है, जबकि उनका मोबाइल फोन गायब बताया जा रहा है। मोबाइल के नहीं मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मोबाइल फोन की तलाश के साथ-साथ कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। कप्तान शुक्ला अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र—नीतीश (12 वर्ष) और नितिन (4 वर्ष)—तथा एक पुत्री रिया (8 वर्ष) है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार थाना प्रभारी निरीक्षक जय हरि मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments