HomeHealth & Fitnessथाना महुली पुलिस द्वारा पिकअप वाहन सहित डीजे सेट किया गया सीज

थाना महुली पुलिस द्वारा पिकअप वाहन सहित डीजे सेट किया गया सीज

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में श्रावण मास एवं आगामी पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति व्यवस्था एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा तेज ध्वनि में डीजे बजा रहे पिकअप वाहन सहित डीजे सेट को सीज किया गया ।

आज दिनांक 03.08.2026 को थाना महुली के थानाध्यक्ष  दुर्गेश कुमार पाण्डेय* पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी पर मौजूद थे । इसी दौरान मोलनापुर की ओर से एक पिकअप वाहन पर अत्यधिक तेज ध्वनि में डीजे बजाते हुए आता दिखाई दिया । पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें चालक आवश्यक अभिलेख एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका ।

उक्त पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन एवं उस पर लगे डीजे सेट को सीज किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments