HomeHealth & Fitnessशेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश...

शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से 5 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम से भारत सरकार का कोई लेना-देना नहीं और न ही भारत का उसमें होने वाली टिप्पणियों से कोई सरोकार है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “आयोजन एक निजी मीडिया संस्था की ओर से किया जा रहा है। सरकार का इसमें कोई दखल नहीं है और न ही वह मंच पर व्यक्त किए जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन करती है।”

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2024 में आंदोलनों के बाद बांग्लादेश की सत्ता से बेदखल हुई शेख हसीना भारत में रह रही हैं। सत्ता से बेदखल करने वाले विद्रोह की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को वे वर्चुअल संबोधन देने वाली हैं।

हसीना दो वर्षों में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आ रही हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वे दिसंबर 2026 तक बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं। वहीं, बांग्लादेश ने अपने यहां मीडिया को चेतावनी दी है कि वे निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बयानों को सार्वजनिक न करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments