Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल में मां काली मंदिर का मार्ग जलमग्न:श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में हो...

निचलौल में मां काली मंदिर का मार्ग जलमग्न:श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में हो रही भारी परेशानी


नगर पंचायत चौक के वार्ड संख्या-13 महंत अवैधनाथ नगर में स्थित प्राचीन मां काली मंदिर तक जाने वाला संपर्क मार्ग लगातार बारिश के कारण जलमग्न हो गया है। चौक-महराजगंज मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर पूर्व स्थित इस मंदिर के रास्ते पर जलभराव से श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर और मार्ग पर पानी भरने से श्रद्धालुओं को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई लोग बिना दर्शन किए ही लौटने को मजबूर हो जाते हैं। जलभराव और फिसलन के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों में नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी है। स्थानीय नागरिक संदीप कुमार, इंद्रजीत, संदीप राजभर, सुधीर कुमार, अवधेश गुप्ता, श्रवण कुमार, मनोज, अश्वनी और राकेश सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मंदिर तक ऊंचा और पक्का संपर्क मार्ग बनाने तथा प्रभावी जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस प्रमुख धार्मिक स्थल की उपेक्षा समाप्त होनी चाहिए और शीघ्र ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में सभासद विजय कुमार मद्धेशिया ने बताया कि मुख्य मार्ग से मंदिर तक जाने का कागजों में कोई रास्ता दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए धन आवंटित हुआ था, लेकिन बाद में वापस हो गया। सभासद ने आश्वासन दिया कि मंदिर तक रास्ते के निर्माण कार्य के लिए प्रयास जारी हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular