Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विद्यालय में भोजन में कीड़ा मिलने का आरोप:श्रावस्ती में छात्रों का हंगामा,...

विद्यालय में भोजन में कीड़ा मिलने का आरोप:श्रावस्ती में छात्रों का हंगामा, डीएम ने दिए जांच के आदेश


श्रावस्ती के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों ने भोजन में कथित रूप से कीड़ा मिलने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों के हंगामे के बाद जिलाधिकारी अनुपर्णा गर्ग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। छात्रों ने विद्यालय परिसर से बाहर निकलकर प्रदर्शन किया और भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य समस्याओं पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की। सूचना मिलने पर एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्र जिलाधिकारी के आने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद जिलाधिकारी अनुपर्णा गर्ग स्वयं विद्यालय पहुंचीं और छात्रों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। जिलाधिकारी ने छात्रों को मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक टीम गठित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments