गाजियाबाद। आरडब्ल्यूए फेडरेशन, गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग, महासचिव (प्रशासन) प्रीतम लाल एवं मीडिया प्रभारी गौरव बंसल ने वसुंधरा स्थित कर्नल मुकेश त्यागी के निवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय क्रांति त्यागी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर आर.के. गर्ग ने कहा कि माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। आरडब्ल्यूए फेडरेशन इस दुःख की घड़ी में कर्नल मुकेश त्यागी एवं उनके समस्त परिवार के साथ खड़ा है।












