Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सेब लदा ट्रक पलटा:राम-जानकी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, चालक...

बस्ती में सेब लदा ट्रक पलटा:राम-जानकी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, चालक सुरक्षित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। राम-जानकी मार्ग पर धरमूपुर चौराहे के निकट ठिकवा गांव के सामने सेब से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक के चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ट्रक कश्मीर से सेब लेकर बिहार की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे चालक को अचानक झपकी आ गई। इसके कारण ट्रक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular