श्रावस्ती जिले के चौगोईं में आज, 6 अगस्त गुरुवार को चेहल्लुम शोहदाए करबला का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आगाज दोपहर 1 बजे मजलिस से होगा। इसमें मौलाना सैयद अजीम अब्बास साहब किबला तकरीर पेश करेंगे। मजलिस के तुरंत बाद चौगोईं से जुलूस-ए-अज़ा निकाला जाएगा। इस जुलूस में अकीदतमंद अलम, ताजिया और दुलदुल के साथ करबला की ओर प्रस्थान करेंगे। जुलूस के दौरान अंजुमन अब्बासिया (रजि.) नानपारा और अंजुमन हुसैनिया नासिरगंज के नौहेख्वान नौहे और मातमी दस्ते मातम करेंगे व अंजुमन सज्जादिया चौगाई जंजीरी व सीना जनी करेंगी। वे हज़रत इमाम हुसैन और करबला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए स्थानीय करबला पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा। आयोजक ‘अंजुमन सज्जादिया, चौगोईं’ (जिला श्रावस्ती) ने सभी अकीदतमंदों से जुलूस में शामिल होने की अपील की है। जुलूस में आने वाले लोगों के लिए लंगर (प्रसाद) की भी व्यवस्था की गई है।
चौगोईं में आज मनाया जाएगा चेहल्लुम:मजलिस और जुलूस-ए-अज़ा में अलम, ताजिया, दुलदुल शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












