Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जीआरपी बस्ती ने मोबाइल चोर पकड़ा:गोंडा-बस्ती में चोरी के 30 हजार के...

जीआरपी बस्ती ने मोबाइल चोर पकड़ा:गोंडा-बस्ती में चोरी के 30 हजार के मोबाइल बरामद

#बस्ती_न्यूज

जीआरपी बस्ती टीम ने गुरुवार को एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी को बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो के पूर्वी छोर से पकड़ा गया। उसकी पहचान सोनी पुत्र अयोध्या प्रसाद, निवासी जिनवा, थाना वाल्टरगंज, बस्ती के रूप में हुई है। गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर सुबह 11 बजे की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामद मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह गोंडा और बस्ती रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जीआरपी थानाध्यक्ष बांके लाल ने बताया कि बरामदगी के आधार पर जीआरपी बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments