Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पोस्टमैन का सड़क हादसे में घायल:NH 27 पर बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, हर्रैया...

पोस्टमैन का सड़क हादसे में घायल:NH 27 पर बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, हर्रैया सीएचसी में इलाज जारी

#बस्ती_न्यूज

पोस्टमैन दीपिका वर्मा शुक्रवार को अमोढ़ा क्षेत्र में अपने कार्यस्थल की ओर जाते समय एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर छावनी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपिका वर्मा सड़क पर गिर गईं। इस दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद और एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरैया ले जाया गया। सीएचसी हरैया में डॉक्टरों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है, जो अस्पताल पहुंच रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments