Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भंसार सर्वर ठप, 11 KM तक ट्रकों की कतार:नौतनवा में भारत-नेपाल सीमा...

भंसार सर्वर ठप, 11 KM तक ट्रकों की कतार:नौतनवा में भारत-नेपाल सीमा पर व्यापार प्रभावित, चालकों को परेशानी


भैरहवा स्थित भंसार (कस्टम) कार्यालय का सर्वर शनिवार सुबह ठप हो गया। इसके कारण भारत-नेपाल सीमा पर मालवाहक वाहनों की 11 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। सोनौली सीमा पर आयात-निर्यात से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन और क्लीयरेंस कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे सैकड़ों ट्रक घंटों तक फंसे रहे। तकनीकी खराबी के चलते सोनौली सीमा से लेकर करीब 11 किलोमीटर तक ट्रकों की लंबी लाइन लग गई है। इस स्थिति से ट्रक चालकों और व्यापारियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। ट्रक चालकों विजय, सुरेंद्र, श्याम सुंदर, मोनू, सोनू और रफीक ने बताया कि लंबे इंतजार के दौरान उन्हें शौचालय, पेयजल और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच खुले में घंटों खड़े रहने को मजबूर चालक प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। कई चालकों ने समय पर माल की डिलीवरी न होने से आर्थिक नुकसान होने की भी शिकायत की। भंसार कार्यालय में तकनीकी समस्या के कारण कस्टम प्रक्रिया बाधित होने से भारत-नेपाल के बीच होने वाला व्यापार भी प्रभावित हुआ है। फल, सब्जी और अन्य शीघ्र खराब होने वाले सामान लेकर पहुंचे वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि सर्वर जल्द बहाल नहीं हुआ तो सीमा पर जाम और लंबा हो सकता है, जिससे माल ढुलाई की पूरी व्यवस्था प्रभावित होगी। भैरहवा भंसार चीफ हरिहर पौडेल ने बताया कि समस्या का समाधान शीघ्र करा दिया जाएगा। थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि नेपाल के अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments