HomeUncategorizedसोहगीबरवा वन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: अवैध साखू चिरान का भंडाफोड़, आरा...

सोहगीबरवा वन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: अवैध साखू चिरान का भंडाफोड़, आरा मशीन सील।*

 

 

रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।

 

निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज अंतर्गत दामोदरी पोखरा के पास शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने एक आरा मशीन पर अचानक छापेमारी की। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) निरंजन सुर्वे की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया। मौके से साखू (साल) की सात बोटा अवैध लकड़ी जब्त की गई है। जब तक मामले की जांच पूरी नहीं होती, तब तक के लिए आरा मशीन को बंद करा दिया गया है।

*मुखबिर की सटीक सूचना पर मिली सफलता।*

डीएफओ निरंजन सुर्वे को गुप्त सूचना मिली थी कि दामोदरी पोखरा स्थित ‘साहू आरा मशीन’ पर बिना परमिट के काटी गई कीमती लकड़ी चिरान के लिए लाई गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन कर्मियों, वन सुरक्षा टीम और पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई।

*बिना अनुमति के काटा गया था पेड़।*

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी संतराज और मोलहू ने ग्रामीण क्षेत्र से बिना किसी वैध परमिट के साखू का पेड़ काटा था। इसी पेड़ के 7 बोटे चिरान के लिए साहू आरा मशीन पर लाए गए थे।

*अभिलेख न मिलने पर सख्त रुख।*

मौके पर आरा मशीन संचालक साह मोहम्मद से लकड़ियों से संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। डीएफओ ने वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट कार्यालय में सौंपने के सख्त निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments