Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा से सतीश सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग:हिंदू युवा वाहिनी...

पनियरा से सतीश सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग:हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर उठाई आवाज


पनियरा विधानसभा क्षेत्र से सतीश सिंह को भाजपा का प्रत्याशी बनाने की मांग तेज हो गई है। शनिवार को पनियरा कस्बे के शिव मंदिर परिसर में हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) के कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने इस संबंध में एक बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन से जुड़े वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को भाजपा का टिकट दिए जाने की मांग उठाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पनियरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिला संयोजक सतीश सिंह को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने की मांग की। इस बैठक में दिलीप वर्मा, गोरख जायसवाल, रामू जायसवाल, रामकिशुन गुप्ता, अनूप मद्धेशिया और मनोज मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन करते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी निष्ठा से काम किया है। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में इन कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका मानना है कि सतीश सिंह की संगठन में सक्रिय भूमिका और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें पनियरा विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने जोर दिया कि लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे वरिष्ठ चेहरों को इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का अवसर मिलना चाहिए। उनका सामूहिक प्रस्ताव जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को भेजा जाएगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन की पृष्ठभूमि से जुड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने से पार्टी का संगठन और मजबूत होगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments