Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर 1020 किलो कद्दू बीज पकड़ा:महराजगंज में नेपाल...

एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर 1020 किलो कद्दू बीज पकड़ा:महराजगंज में नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा था, एक तस्कर गिरफ्तार


भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी ने 1020 किलोग्राम कद्दू के बीज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई झूलनीपुर स्थित शीतलापुर चौकी पुलिस द्वारा की गई, जिसमें एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी की एफ समवाय झुलनीपुर की चौकी शीतलापुर टीम को सूचना मिली थी कि नेपाल से भारत की ओर अवैध सामान लाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर सीमा चौकी प्रभारी सूरज तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष नाका टीम गठित की गई। टीम ने अमड़ी चौराहा के पास शीतलापुर क्षेत्र में घेराबंदी की और एक संदिग्ध पीकअप वाहन को रोका। जवानों ने पीछा कर वाहन में सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया। वाहन से कुल 34 बोरी कद्दू के बीज बरामद हुए, जिनका कुल वजन 1020 किलोग्राम है। पीकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी निवासी विजय चौधरी पुत्र जिउत के रूप में हुई है। पूछताछ में विजय ने बताया कि वह यह माल नेपाल के नवलपरासी जिले के हरखपुरा गांव से भारत ला रहा था। उसने यह भी बताया कि बरामद कद्दू के बीज का मालिक कोई और है। सूत्रों के अनुसार, यह कद्दू का बीज सूडान से नेपाल लाया जाता है और फिर तस्करी के जरिए भारत के विभिन्न शहरों में ड्राई फ्रूट के रूप में बेचा जाता है। बरामद सामान और गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कार्रवाई के बाद सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सूरज तिवारी के साथ एसएसबी के जवान सोनू गौड़, संतोष, संदीप और अक्षय शामिल थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments