श्रावस्ती के नवीन मॉर्डर्न थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में ग्राम प्रधान पूजा चौहान से मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम प्रधान पूजा चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ विपक्षियों ने उन पर हमला किया और उन्हें चोटिल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नवीन मॉर्डर्न थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
श्रावस्ती में ग्राम प्रधान पूजा चौहान से मारपीट:पुरानी रंजिश में हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












