Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गैंगस्टर एक्ट में महिला गैंग लीडर गिरफ्तार:बृजमनगंज पुलिस ने चोरी के मामलों...

गैंगस्टर एक्ट में महिला गैंग लीडर गिरफ्तार:बृजमनगंज पुलिस ने चोरी के मामलों में सक्रिय मंजू को पकड़ा


महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित महिला गैंग लीडर मंजू को गिरफ्तार किया है। उसे 9 अगस्त की सुबह गोरखपुर स्थित उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान मंजू पत्नी विजय बहादुर के रूप में हुई है। वह गोरखपुर जनपद के थाना एम्स, कुसुमी बाजार स्थित आराजी मतौनी की निवासी है। थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्र ने बताया कि मंजू एक सक्रिय संगठित गिरोह की सरगना है। इस गिरोह में गोरखपुर जनपद की सरिता, सोना, कुन्ती, मंजू और इन्दल सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दुकानों और वाहनों को निशाना बनाकर सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इस गिरोह की गतिविधियां महराजगंज और गोरखपुर जनपदों में अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय थीं। पुलिस के अनुसार, गिरोह की आपराधिक गतिविधियों के आधार पर जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में, पुलिस टीम ने 9 अगस्त की सुबह आराजी मतौनी स्थित मंजू के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह गिरफ्तारी क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में बृजमनगंज पुलिस द्वारा गठित टीम ने की।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments