HomeHealth & Fitnessमणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान उग्रवादी संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज बताया कि सोमवार को काकचिंग सीडीओ इकाई और 46 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने हियांगलाम थाना क्षेत्र के वाबगाई मायाई लीकाई से एनआरएफएम के सक्रिय कैडर एवं कथित वसूलीकर्ता युमनाम परेम्बा (27) को गिरफ्तार किया।

इसी दिन विश्वसनीय सूचना के आधार पर थौबल सीडीओ और 33 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने लांगाथेल इलाके में तलाशी अभियान चलाकर केवाईकेएल के सक्रिय कैडर एवं कथित वसूलीकर्ता पुइयाम इनाओचा सिंह (42) को लांगाथेल लाइकोल बाजार से गिरफ्तार किया।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के खोंगजोम थाना क्षेत्र के खोंगजोम-लांगाथेल इलाके से आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कैडर शागोलशेम रोकेश्वर सिंह उर्फ शांता (59) को गिरफ्तार किया। वह लांगाथेल मायाई लीकाई का रहने वाला है। तीनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments