Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा की शिक्षिका ने शूटिंग में जीता रजत पदक:खंड शिक्षा अधिकारी ने...

पनियरा की शिक्षिका ने शूटिंग में जीता रजत पदक:खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों का गौरव बढ़ाने पर किया सम्मानित


पनियरा में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय सौरहा की शिक्षिका सपना विश्वकर्मा ने राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर पनियरा और महराजगंज जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 50 मीटर .22 राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। शिक्षण कार्य के साथ नियमित अभ्यास कर यह उपलब्धि हासिल करना सपना की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उनकी प्रतिभा केवल शूटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने बेकरी और डेजर्ट मेकिंग के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इस क्षेत्र में उन्हें ‘बेकर ऑफ दिल्ली’, ‘डेजर्ट क्वीन’ (राजस्थान रॉयल क्लब), ‘अन्नपूर्णा अवार्ड’ (लखनऊ शेफ) और ‘बेकर सीजन-2 विनर’ (किचन ऑफ फ्लेवर) जैसी राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पनियरा ने शिक्षिका सपना विश्वकर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीईओ ने कहा कि शिक्षण दायित्वों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना गौरव की बात है। उन्होंने सपना की उपलब्धियों को अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। एआरपी अवनीश उपाध्याय ने सपना को बधाई देते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकता है। सम्मान समारोह में एआरपी संजय शुक्ला, रमेश पांडेय, अरविंद पांडेय और राकेश यादव भी मौजूद रहे। सभी ने सपना की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सपना विश्वकर्मा ने सम्मान के लिए अधिकारियों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने का संकल्प भी लिया। कक्षा में शिक्षिका, शूटिंग रेंज में पदक विजेता और बेकरी-डेजर्ट मेकिंग में सम्मानित सपना बहुआयामी प्रतिभा की एक प्रेरणादायी मिसाल बनकर उभरी हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments