#बस्ती_न्यूज
बस्ती में आयोजित कांवर महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार रात भोजपुरी गायक एवं सांसद मनोज तिवारी मृदुल और आर्यन बाबू समेत अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुति पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मनोज तिवारी का गमछा डांस देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध नजर आए। कार्यक्रम में मनोज तिवारी ने कहा, एक बच्चा यहां था, एक बच्चा यहां से, उसका वीडियो बहुत वायरल हो गया। कोई बात नहीं, देखो, आपने तो अभी दिल्ली में देखा होगा। हर हालत में हमारे पुलिस के 188 जवान घायल हो गए, लेकिन छात्रों पर खरोंच भी नहीं आने दी है। ऐसी हमारी व्यवस्था थी। देखें 2 तस्वीरें सोमवार रात करीब 8:35 बजे मनोज तिवारी मृदुल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत मां शारदा की स्तुति से की। इसके बाद उन्होंने ‘डूब जो रे मनवा डमरूवा वाला जोग में’, ‘हर हर महादेव शंभू’, ‘काशी विश्वनाथ गंगे’, ‘हर दम बोला’, ‘शिव बम-बम-बम’ और ‘राम के थे, राम के हैं, हम राम के रहेंगे’ जैसे गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। फैन के फेके जाने का जिक्र किया मनोज तिवारी ने अपनी प्रस्तुति के दौरान भोजपुरी गायक पवन सिंह के रविवार को हुए कार्यक्रम की एक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसे मंच से नीचे फेंके जाने की बात सामने आई थी। दरअसल, बीते सोमवार को पवन सिंह का कार्यक्रम था। उनसे मिलने के लिए एक युवक बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर पहुंच गया था। पवन सिंह के सुरक्षाकर्मियों ने युवक को उठाकर नीचे फेक दिया था। इसी दौरान युवक की हाथ में अपनी और अपनी मां की तस्वीर देख पवन सिंह ने उसे मंच पर दोबारा बुला लिया। इतना ही नहीं युवक से गले लगकर उसके साथ फोटो भी खिचवाई। पुलिस के लिए बजवाई तालियां मनोज तिवारी ने कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए लोगों से पुलिस के लिए तालियां बजाने की अपील की। उनके इस आह्वान पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। कार्यक्रम में आयोजक तेज प्रताप सिंह सुड्डू, शिम्पी सिंह, प्रांत प्रचारक रमेश जी, महंत राजू दास, तपसी धाम आश्रम के महंत जय बक्श दास, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा और गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे। ——————————- यह खबर भी पढ़िए- अतीक की कब्र बेटे उमर-अली ने पहली बार देखी, तीनों भाई सिर रखकर खूब रोए, भाई का जनाजा उठाया प्रयागराज में अतीक अहमद के सबसे छोटे 21 साल के बेटे अबान को 8 अगस्त को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जेल में बंद उसके दोनों बड़े भाई अली-उमर भी पैरोल पर जनाजे में शामिल हुए। अतीक के तीनों बेटे उमर, अली और अहजम 4 साल बाद एक साथ मिले, तो एक-दूसरे के कंधे पर सिर रखकर खूब रोए। पूरी खबर पढ़ें
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मनोज तिवारी का कांवड़ महोत्सव में गमछा डांस, VIDEO:हाथ में त्रिशूल थाम दिल्ली CJP प्रदर्शन पर बोले- 188 जवान घायल हुए, छात्रों को खरोंच तक नहीं आने दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












