महाराजगंज के सदर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटहरा के टोला अफजल नगर में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जा रहे खड़ंजा निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि निर्माण स्थल पर ईंटों को एक-दूसरे से सटाकर बिछाने के बजाय उनके बीच जानबूझकर जगह छोड़ी जा रही है। इससे खड़ंजे की मजबूती और टिकाऊपन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ईंटों के बीच गैप छोड़कर खड़ंजा लगाने से उसकी मजबूती प्रभावित होगी। बारिश और वाहनों के आवागमन के दबाव में सड़क जल्द क्षतिग्रस्त हो सकती है। यह कार्य 500 मीटर से अधिक लंबाई में प्रस्तावित है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण में घटिया यानी थर्ड ग्रेड ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने सरकारी धन खर्च होने के बावजूद गुणवत्ता मानकों की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने भी स्वीकार किया है कि यदि मानकों की अनदेखी हो रही है तो इसकी जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में खड़ंजा निर्माण में अनियमितता:ईंटों के बीच गैप छोड़ा, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












