लखनऊ। प्रोविंशियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो के प्रतिनिधिमंडल की ओर से कुलपति प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुलपति को उनके सेवा विस्तार पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रस्तुत की गईं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कुलपति द्वारा फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग के हित में किए गए सराहनीय कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें अपनी ओर से आभार ज्ञापित किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ अतुल मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष प्रोविंशियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो उप्र ने किया ।प्रतीतिनिधिमंडल में वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मंसूर अहमद, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. तेजवीर सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. प्रणय सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. के.के. चौधरी, डॉ. फैज़ अहमद, डॉ. विशाल डा अनिल अग्निहोत्री तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. श्रद्धा अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रोविंशियल फिजियोथैरेपिस्ट एसो ने पद्मश्री डॉ सोनिया नित्यानंद को दी बधाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












