HomeHealth & Fitnessबीके शुक्ला रालोद में शामिल 

बीके शुक्ला रालोद में शामिल 

लखनऊ । रायबरेली निवासी बीके शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी स्नातक लखनऊ खंड ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने  कहा कि समाज में अधिक से अधिक लोगों को एकजुट करिए तथा पूर्वांचल में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूत करना है। बीके शुक्ला पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक चर्चित और जमीन से जुड़े नेता तथा ब्राह्मण समाज में मजबूत पकड़ है। इनके पार्टी में शामिल होने से पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी। इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को मिलेगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments