Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में डीएम-एसपी ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली रैली:'हर घर तिरंगा'...

श्रावस्ती में डीएम-एसपी ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली रैली:’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, हर घर तिरंगा फहराने की अपील


श्रावस्ती में स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भिनगा में जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली का नेतृत्व किया। करीब एक घंटे चली रैली के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। रैली जिलाधिकारी कार्यालय से शुरू हुई। इसके बाद भिनगा के मुख्य बाजार और विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इसमें डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एसपी राहुल भाटी, एसएसबी कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण और अपर जिलाधिकारी ललित कुमार समेत पुलिस, एसएसबी, पंचायतीराज, नगर पालिका और पीआरडी के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा था। डीएम बोलीं- तिरंगा देश की आन, बान और शान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करना और तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। एसपी ने युवाओं से की सेल्फी अपलोड करने की अपील एसपी राहुल भाटी ने नागरिकों से घरों, कार्यस्थलों और संस्थानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हर नागरिक को देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा देता है। एसपी ने युवाओं से तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करने की भी अपील की। एकता और अखंडता का संदेश अपर जिलाधिकारी ललित कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व व इतिहास के प्रति जागरूकता पैदा करना है। रैली के माध्यम से लोगों ने देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments