#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की बनकटी तहसील के खरबानिया ग्राम पंचायत स्थित जिगनिया गांव में बिजली संकट गहरा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ट्रांसफार्मर अक्सर खराब रहता है, जिसके कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय लाइनमैन बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए बार-बार पैसे की मांग करते हैं। उनका कहना है कि जब तक पैसे नहीं दिए जाते, तब तक बिजली चालू नहीं की जाती है। गांव के निवासी सुभाष, गंगा, सूरत और रविंद्र ने बताया कि लाइनमैन कभी केबल मंगवाने के नाम पर, तो कभी ट्रांसफार्मर में तेल डालने के लिए ग्रामीणों से पैसे वसूलते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब जूनियर इंजीनियर (जेई) अवनीश गुप्ता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
जिगनिया गांव में बिजली संकट:खराब ट्रांसफार्मर से अंधेरा, लाइनमैन पर वसूली का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











