Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मेले में दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल:कोतवाली भिनगा पुलिस जांच...

मेले में दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल:कोतवाली भिनगा पुलिस जांच में जुटी, लाठी-डंडे चलने का मामला


श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह तिराहे के पास लगे मेले में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मेले के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। मौके पर मौजूद एक युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो बाद में वायरल हो गया। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान और विवाद की वजह की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की भी जांच की जा रही है। कस्बा इंचार्ज शमशाद अली ने बताया कि घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। अभी किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments