Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में कटान प्रभावित तटबंध का डीएम ने किया निरीक्षण:सुरक्षा कार्य तेज...

बस्ती में कटान प्रभावित तटबंध का डीएम ने किया निरीक्षण:सुरक्षा कार्य तेज करने के दिए निर्देश, स्थिति पर नजर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में विक्रमजोत-धुसवा तटबंध के किमी 9.510 से 9.900 के बीच हो रहे कटान को लेकर प्रशासन सतर्क है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कटान प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध की स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कटान प्रभावित स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और जलस्तर तथा नदी की धारा में होने वाले बदलावों पर विशेष नजर रखने को कहा। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया ताकि स्थिति बिगड़ने पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई की जा सके।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि कटान प्रभावित क्षेत्र में लगातार प्रोटेक्शन वर्क कराया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि मौके पर आवश्यक संसाधन और सामग्री उपलब्ध कराते हुए तटबंध की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों के चलते वर्तमान में तटबंध सुरक्षित बताया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोटेक्शन वर्क में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तत्परता से काम करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा। डीएम ने कहा कि प्रशासन और बाढ़ खंड की टीम तटबंध की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार सुरक्षात्मक कार्यों को और तेज किया जाएगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी और अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments