शीतलापुर चौकी क्षेत्र के अमडी ग्राम सभा में सरकारी कब्रिस्तान की भूमि पर लगे सागौन के पेड़ बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ठेकेदार सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने एक कमेटी बनाकर सरकारी जमीन पर लगे सागौन के पेड़ बेच दिए। इसके बाद ठेकेदार ने कथित तौर पर कुछ जिम्मेदार कर्मियों से मिलीभगत कर वन विभाग से पेड़ काटने का परमिट भी जारी करवा लिया। पेड़ काटने की भनक लगते ही राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले में हल्का लेखपाल संजीव कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने ठेकेदार सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठेकेदार ने सरकारी भूमि पर लगे 10 हरे सागौन के पेड़ कटवा दिए थे। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर ठेकेदार सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शीतलापुर में सरकारी जमीन पर लगे सागौन के पेड़ बेचे:ठेकेदार सहित चार पर मुकदमा, 10 पेड़ काटे गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









