Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुरंदरपुर पुलिस ने कोर्ट में किया पेश,...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुरंदरपुर पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, मजिस्ट्रेट ने भेजा जेल


महराजगंज जनपद की पुरंदरपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज पुत्र मुन्नीलाल (उम्र करीब 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। सूरज देवपुर, थाना पुरंदरपुर का निवासी है। यह गिरफ्तारी थाना पुरंदरपुर में दर्ज मु०अ०सं० 60/2026 से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, गजपती निवासी मायादेवी ने तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़िता की बेटी को बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर सामने आया कि आरोपी उसे गुजरात ले गया था, जहां उसने पीड़िता से शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने के साक्ष्य मिले। इसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(1), 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 जोड़ी गईं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेश प्रताप सिंह, कांस्टेबल इमरान खान और महिला कांस्टेबल ममता गुप्ता शामिल थीं। पुरंदरपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
#नबलग #स #दषकरम #क #आरप #गरफतरपरदरपर #पलस #न #करट #म #कय #पश #मजसटरट #न #भज #जल
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments