#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कोतवाली क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने युवती को एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 3 मई 2026 को अमित पासवान (28), निवासी जमदाशाही, थाना वाल्टरगंज ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने रोडवेज के पास स्थित राहत पैलेस होटल में बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि होटल के कमरे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान आरोपी ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। पीड़िता के अनुसार, दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बना रहा था। आरोपी की धमकियों से परेशान होकर युवती ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित पासवान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस राहत पैलेस होटल में यह घटना होने का आरोप है, उसे एक स्थानीय नेता से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, होटल के स्वामित्व या संचालन से संबंधित इस दावे की पुलिस स्तर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में नौकरी के बहाने युवती से रेप:आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











