#बस्ती_न्यूज
बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को घोष पथ संचलन निकाला। यह संचलन रामबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से प्रारंभ हुआ। पूर्ण गणवेश में अनुशासित स्वयंसेवकों की टोली ने कदम से कदम मिलाकर मार्च किया। पथ संचलन का संचालन तेजस ने किया। यह संचलन रामबाग से शुरू होकर शहर के शास्त्री चौक पर समाप्त हुआ। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों की उपस्थिति देखी गई। इस अवसर पर जिला प्रचारक सर्वेंद्र जी, हरीश जी, शिवेंद्र जी और आशुतोष जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रनिष्ठा, अनुशासन, समरसता, सेवा और संगठन की भावना पर जोर दिया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि घोष पथ संचलन का उद्देश्य समाज में अनुशासन, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों की यह संगठित टोली सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घोष पथ संचलन:रामबाग से शास्त्री चौक तक, स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










