HomeHealth & Fitnessहल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध...

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

IMG_20260814_230328

फिरोजाबाद, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  को अपमानित किये जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को सत्याग्रह मॉर्च निकाली गयी
कांग्रेस  जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और शहरध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में  सत्याग्रह मार्च का आयोजन किया गया।
सत्याग्रह मॉर्च का आयोजन सुभाष चौराहा  से गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक किया गया।
 इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस की पर्यवेक्षक संजीता सिंगहा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रशांत तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा संविधान सभी को समान अधिकार देता है , उसके बाद भी आज  सत्ता में बैठे लोग और उनके सहयोगी दल दलितों का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण अभी विगत दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे  के द्वारा उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कार्यक्रम किया गया था। उनके कार्यक्रम को खत्म करके जाते ही मंच को भाजपा के सहयोगी लोगों द्वारा गंगाजल से धोकर शुद्ध करके अपनी दलित विरोधी मानसिकता का परिचय दिया गया। जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, इसे किसी भी दिशा में कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और यह लोग दलित का अपमान करने से बाज नहीं आये तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर ईट से ईद बजाने का काम करेगी।
 सत्याग्रह मार्च में हाजी सईद पटेल, धर्म सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रकाश निधि गर्ग, प्रदीप शर्मा, हाजी नसीर अहमद, आकांक्षा तिवारी , लक्ष्मी प्रकाश गुप्ता, मोहित राठौड़, धर्मेंद्र यादव, अजय यादव, संजय यादव, शैलेंद्र शुक्ला, शांति दास शंखवार संदीप कुमार ओझा, प्रतीक चतुर्वेदी ,मनीष कुमार यादव, अरशद अहमद, चांद कुरैशी, वकार खालीक, आशीष तिवारी,नरेन्द्र यादव, खजाची लाल, अनिल कुमार जाटव, रामवीर कुशवाह, दिलीप कुमार यादव, जितेंद्र यादव, सत्यवीर सिंह, राकेश कुमार , कल्याण यादव, आलोक यादव, कुँवरपाल शंखवार, कमल सिंह, शानू भाई, आरती देवी शर्मा, सलमा, सुनील कुमार , सलमान सिद्दीकी राहुल शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments