सदर क्षेत्र के बागापार चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में लंबे समय से बंद पड़े सामुदायिक शौचालय का ताला दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद खोल दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। यह शौचालय सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन लंबे समय से बंद रहने के कारण बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें जरूरत के समय असुविधा होती थी। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय का नियमित संचालन नहीं होने से लोगों में जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी थी। उमेश मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, काशी प्रसाद, दृगपाल चौधरी, प्रभुदयाल, हरेंद्र कुमार, रणविजय चौधरी, दिलीप कुमार, पुरुषोत्तम गुप्ता और सुरेंद्र मोदनवाल सहित कई स्थानीय लोगों ने शौचालय को नियमित रूप से खुलवाने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने शौचालय का ताला खुलवा दिया। पीडी रामदरश चौधरी ने बताया कि शौचालय का संचालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दैनिक भास्कर की खबर का असर:बागापार में सामुदायिक शौचालय का ताला खुला, प्रशासन ने लिया संज्ञान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









